Top 10 Best Selling Car Brands 2025 – कौन सी कार कंपनी बनी नंबर 1?

Top 10 Best Selling Car Brands 2025  में सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार कंपनियों की लिस्ट देखें। Toyota नंबर-1 क्यों बनी? VW, Ford, Hyundai, BYD की ग्लोबल सेल्स रिपोर्ट जानें।

Top 10 Best Selling Car Brands 2025 लिस्ट 

10. Geely

Geely एक चीनी कार कंपनी है, जिसने 2025 में टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार ब्रांड्स की सूची में 10वाँ स्थान हासिल किया है।
साल 2025 में कंपनी ने लगभग 32,15,313 कारें बेचीं, जो वैश्विक कार बिक्री का करीब 3.3% है।
Geely 80 से अधिक देशों में अपनी कारों की बिक्री करती है। 2024 में कंपनी ने करीब 21.7 लाख कारें बेची थीं। इस ब्रांड की EX2 कार सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडलों में शामिल है।

9. Chevrolet

Chevrolet अमेरिका की एक प्रमुख कार कंपनी है, जिसने 2025 में 9वाँ स्थान हासिल किया है। इस साल कंपनी ने लगभग 33,12,746 कारें बेची हैं, जो वैश्विक कार बिक्री का करीब 3.4% है।
Chevrolet 120 से अधिक देशों में अपनी कारों का निर्माण और बिक्री करती है।
2024 में कंपनी ने लगभग 3.03 मिलियन कारें बेची थीं। इस ब्रांड की Silverado पिकअप ट्रक सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडलों में शामिल है।

8. Kia

Kia साउथ कोरिया की एक लोकप्रिय कार कंपनी है, जिसने 2025 में 8वाँ स्थान हासिल किया है।
इस साल कंपनी ने लगभग 36,05,048 कारें बेची हैं, जो वैश्विक कार बिक्री का करीब 3.7% है।
Kia 170 से अधिक देशों में अपनी कारें बेच ती है। 2024 में कंपनी ने करीब 3.03 मिलियन कारें बेची थीं। Kia की Sportage सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है।

7. Nissan

Nissan जापान की जानी-मानी कार कंपनी है, जिसने 2025 में 7वाँ स्थान हासिल किया है। इस साल Nissan ने लगभग 37,02,481 कारें बेची हैं, जो वैश्विक कार बिक्री का करीब 3.8% है। Nissan 100 से अधिक देशों में अपनी कारों की और बिक्री करती है। 2024 में Nissan की बिक्री करीब 31 लाख यूनिट रही थी।
इस ब्रांड की Rogue सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार है।

6. Honda

Honda जापान की एक भरोसेमंद कार कंपनी है, जिसने 2025 में 6वाँ स्थान हासिल किया है। इस साल Honda ने लगभग 37,95,623 कारें बेची हैं, जो वैश्विक कार बिक्री का करीब 3.9% है। Honda 100 से अधिक देशों में अपनी कारों का निर्माण और बिक्री करती है। 2024 में कंपनी ने करीब 3.03 मिलियन कारें बेची थीं।
Honda की CR-V सबसे लोकप्रिय मॉडल है।

5. BYD

BYD चीन की तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक कार कंपनी है, जिसने 2025 में 5वाँ स्थान हासिल किया है। इस साल BYD ने लगभग 37,99,915 कारें बेची हैं, जो वैश्विक कार बिक्री का करीब 3.9% है। इनमें ज़्यादातर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन शामिल हैं।यह कंपनी 70 से अधिक देशों में अपनी कारें बेचती है।
2024 में BYD की बिक्री करीब 3.8 मिलियन यूनिट रही थी।BYD की Seagull सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार है।

4. Hyundai

Hyundai साउथ कोरिया की एक बड़ी कार कंपनी है, जिसने 2025 में 4था स्थान हासिल किया है। इस साल कंपनी ने लगभग 41,89,650 कारें बेची हैं, जो वैश्विक कार बिक्री का करीब 4.3% है। Hyundai भारत समेत 190 से अधिक देशों में अपनी कारों का निर्माण और बिक्री करती है। 2024 में कंपनी ने करीब 37 लाख कारें बेची थीं। Hyundai की Tucson सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडलों में शामिल है।

3. Ford

Ford अमेरिका की मशहूर कार कंपनी है, जिसने 2025 में 3रा स्थान हासिल किया है। इस साल Ford ने लगभग 43,84,518 कारें बेची हैं, जो वैश्विक कार बिक्री का करीब 4.5% है। यह ब्रांड खास तौर पर अपने पिकअप ट्रक और SUVs के लिए  जाना जाता है। Ford 80 से अधिक देशों में अपनी कारों की बिक्री करती है। 2024 में Ford की बिक्री करीब 40 लाख से ज्यादा यूनिट रही थी। Ford की F-Series दुनिया की सबसे ज़्यादा बिकने वाली ट्रक मानी जाती है।

2. Volkswagen (VW)

Volkswagen जर्मनी की दिग्गज कार कंपनी है, जिसने 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस साल कंपनी ने लगभग 54,56,289 कारें बेची हैं, जो वैश्विक कार बिक्री का करीब 5.6% है।
Volkswagen 150 से अधिक देशों में अपनी कारें बेचती है। 2024 में कंपनी की बिक्री करीब 49 लाख से भी ज्यादा यूनिट रही थी।
Volkswagen की T-Roc सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडलों में शामिल है।

1. Toyota

Toyota जापान की दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी है, जिसने 2025 में पहला स्थान हासिल किया है। इस साल Toyota ने रिकॉर्ड 1 करोड़ 32 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं, जो वैश्विक कार बिक्री का करीब 10.6% है। यह आंकड़ा Volkswagen की बिक्री से लगभग दोगुना है। Toyota अपनी भरोसेमंद क्वालिटी और हाइब्रिड तकनीक के लिए जानी जाती है।2024 में भी Toyota ने 9.09 मिलियन कारें बेचकर ग्लोबल सेल्स में पहला स्थान बनाए रखा था। Toyota की RAV4 सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार है।

Spread the love

Leave a Comment