अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें दमदार परफॉर्मेंस के साथ बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले भी मिले, तो iQOO 15R आपकी लिस्ट में शामिल हो सकता है। Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7600mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे काफी आकर्षक बनाते हैं। आइए जानते हैं इसकी संभावित कीमत और सभी खास फीचर्स।
IQOO 15R Specifications in Hindi

दमदार परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी
iQOO 15R में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो न सिर्फ पावरफुल है बल्कि थर्मल और स्टेबिलिटी के मामले में भी शानदार है। LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज की वजह से इसका बेस वेरिएंट ही लगभग 30 लाख का AnTuTu स्कोर हासिल कर लेता है, जबकि हाई वेरिएंट में यह स्कोर 3.5 मिलियन तक जा सकता है, जो परफॉर्मेंस के मामले में एक फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन माना जा सकता है। गेमिंग लवर्स के लिए यह फोन खास है, क्योंकि इसमें COD Mobile 144Hz और BGMI 120Hz पर स्मूद गेमप्ले मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें OriginOS 6 (Android 16) दिया गया है और कंपनी 4 साल के मेजर अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। कनेक्टिविटी के लिए 18 5G बैंड्स, WiFi 7, Bluetooth 6.0, NFC, IR Blaster, साथ ही अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस लॉक भी मौजूद है।
डिस्प्ले ने पहली नज़र में ही किया इंप्रेस
iQOO 15R का 6.59-इंच 1.5K AMOLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले पहली नज़र में ही प्रीमियम फील देता है। 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप्स के बीच स्विच करना बेहद स्मूद लगता है। 1800 निट्स HBM और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के कारण तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।

अगर आप YouTube या Netflix पर HDR कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो इसका अनुभव और भी बेहतर महसूस होता है। स्टीरियो स्पीकर मनोरंजन का मजा बढ़ाते हैं, जबकि IP68/IP69 रेटिंग फोन को पानी और धूल से अतिरिक्त सुरक्षा देती है। मेटल फ्रेम, फाइबर-ग्लास बैक और Schott Xensation Alpha प्रोटेक्शन के साथ इसका डिजाइन हाथ में काफी प्रीमियम और मजबूत महसूस होता है।
कैमरा क्वालिटी
iQOO 15R का 50MP Sony LYT-700 (OIS) कैमरा अच्छी डिटेल, शार्पनेस और नेचुरल कलर्स के साथ फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। दिन की रोशनी में तस्वीरें आकर्षक दिखाई देती हैं, जबकि OIS की मदद से कम रोशनी में भी बेहतर रिजल्ट मिलने की उम्मीद की जा सकती है। 2x लॉसलेस ज़ूम के जरिए दूर के सब्जेक्ट्स को अच्छी क्वालिटी के साथ कैप्चर किया जा सकता है, वहीं 3x मैक्रो मोड छोटे ऑब्जेक्ट्स की क्लोज़-अप फोटोग्राफी के लिए उपयोगी है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लैंडस्केप और ग्रुप फोटो के लिए दिया गया है। वहीं, 32MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छी डिटेल प्रदान करता है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, जिससे हाई-क्वालिटी और स्मूद वीडियो कैप्चर करना आसान हो जाता है।
बैटरी क्या बैटरी पूरे दिन साथ निभाती है?
अगर बैटरी की बात करें तो iQOO ने इस बार सच में शानदार काम किया है। फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया जैसे भारी उपयोग में भी यह आराम से पूरा दिन, बल्कि कई बार उससे भी ज्यादा साथ निभा सकती है। वहीं, 100W फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी काफी कम समय में चार्ज हो जाती है, जिससे बार-बार चार्जर ढूंढने की परेशानी नहीं रहती।
कीमत और कलर ऑप्शन
iQOO 15R दो कलर ऑप्शन Black और Silver में उपलब्ध है।
8GB / 128GB – ₹49,999
12GB / 256GB – ₹54,999
12GB / 512GB – ₹61,999
साथ में Amazon पर ₹2,000 का बैंक ऑफर दिया गया है।
डिस्क्लेमर: यह लेख ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। इसमें दी गई कीमत समय अनुसार बदल सकती है। खरीदने से पहले आधिकारिक स्रोत से विवरण जांचें।
-
iQOO 15 Ultra: 2K 144Hz Display, 7400mAh Battery और Snapdragon 8 Elite Gen 5 – भारत में लॉन्च की संभावना?
- OnePlus Turbo 6 की 9000mAh बैटरी और 165Hz स्क्रीन से मचेगा धमाका, भारत में Nord 6 के नाम से एंट्री?