Snapdragon 8 Elite Gen 5: Benchmark, Performance और Smartphones की पूरी जानकारी

Qualcomm ने अपने नवीनतम हाई-एंड मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 को आधिकारिक रूप से पेश कर भारत सहित पूरी दुनिया में तकनीकी उत्सुकता बढ़ा दी है। यह चिपसेट उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो गेमिंग, मल्टीमीडिया, कंटेंट क्रिएशन और एआई-सक्षम अनुभव की मांग करते हैं। 

स्पीड, ग्राफिक्स और दक्षता

Snapdragon 8 Elite Gen 5 क्वालकॉम का अब तक का सबसे शक्तिशाली मोबाइल चिपसेट माना जा रहा है। यह 3nm (TSMC N3P) नोड पर बना है औरयह 3rd Gen Oryon सीपीयू पर बेस्ड है, जिससे तेज़ परफॉर्मेंस के साथ ऊर्जा की खपत कम होती है। इसमें 8 कोर हैं—2 प्राइम कोर 4.61 GHz तक और 6 परफॉरमेंस कोर 3.63 GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए नया Adreno 840 GPU दिया गया है, जिसका 1.2 GHz स्पीड है जो गेमिंग और हाई-ग्राफिक्स एप्स में स्मूद अनुभव देता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें X855G मॉडेम है जो Sub-6 GHz और mmWave 5G सपोर्ट करता है। कैमरा क्षमताओं में Spectra ISP और APV कोडेक शामिल हैं, जो प्रो-ग्रेड HDR वीडियो और AI टोन मैपिंग की सुविधा देते हैं। यह 320MP तक की फोटो और 48MP ट्रिपल कैमरा को 30fps पर बिना शटर लैग सपोर्ट करता है।

क्वालकॉम का दावा है कि यह चिप पिछले जनरेशन से 20% ज्यादा प्रभावी और 35% ज्यादा ऊर्जा दक्ष है। हालांकि टेस्ट में यह लगभग 19W तक पावर खपत करती है, जो कुछ प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक है।

प्रदर्शन और तुलना

बेंचमार्क रिपोर्ट्स के अनुसार Snapdragon 8 Elite Gen 5 ने antutu बेंचमार्क में 4 मिलियन प्लस अंक आता है, और Geekbench मल्टी-कोर टेस्ट में लगभग 12,094 अंक हासिल किए हैं, जो पिछले चिप्स की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस दर्शाते हैं। सिंगल-कोर स्कोर भी काफ़ी मजबूत है और लगभग 3,786 अंक दर्ज किया गया है। ग्राफिक्स की बात करें तो 3DMark जैसे टेस्ट में यह चिप उच्च FPS परिणाम देता है, जिससे गेमिंग और ग्राफिक्स-भारी एप्स में स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

इन स्मार्टफोनों  में जल्द

Snapdragon 8 Elite Gen 5 कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन ब्रांड्स में जल्द ही आने वाली हैं। सबसे पहले यह चिप  Xiaomi 17 Pro में आएगा जो 26 सितम्बर को चाइना में लॉन्च हो रहा है, फिर  2-3 महीने बाद इंडिया में आएगा। उसके बाद iQoo 15, One Plus 15, Realme GT 8 Pro और अब Poco ने भी अनाउंस कर दिया है  इसके अलावा, Honor Magic 8 Pro भी इस चिप का उपयोग करने की योजना में है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न टेक रिपोर्ट्स, बेंचमार्क्स और क्वालकॉम द्वारा साझा किए गए डाटा पर आधारित है। वास्तविक प्रदर्शन और अनुभव डिवाइस तथा उपयोग के आधार पर अलग हो सकता है।

Read More

WhatsApp Tips & Tricks in Hindi: प्राइवेसी सेटिंग्स, Status Music और Insta Link जोड़ने का तरीका

लैपटॉप खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें

eSIM क्या है? जानिए इसके फायदे, नुकसान और भविष्य की संभावनाएँ

Spread the love

Leave a Comment