iQOO 15 Ultra में 2K 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7400mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। जानिए कीमत और भारत लॉन्च की संभावना।
iQOO 15 Ultra Specs in Hindi
डिस्प्ले, डिजाइन और बेस्ट मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस
iQOO ने इस बार iQOO 15 Ultra के साथ प्रीमियम सेगमेंट में फर्स्ट-क्लास डिजाइन, जबरदस्त मल्टीमीडिया अनुभव के साथ स्मार्टफोन में बाजार में एंट्री ली है। इसमें 6.85-इंच का 2K (QHD+) LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Samsung के लेटेस्ट M14 पैनल आता है जो अभी तक बेस्ट डिस्प्ले है । 144Hz रिफ्रेश रेट और 8000 निट्स पीक ब्राइटनेस की वजह से यह डिस्प्ले कड़ी धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी देता है। बेहद पतले बेज़ल और चिन इसे फ्लैगशिप लुक देते हैं।
फोन में एल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम, प्रीमियम बैक डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल में RGB नोटिफिकेशन लाइट के साथ इनबिल्ट कूलिंग फैन दिया गया है, जो इसे यूनिक और गेमिंग-फोकस्ड बनाता है। Dolby Vision, HDR10+ और HDR Vivid सपोर्ट के साथ आई-प्रोटेक्शन मोड मिलता है। साथ में दिए गए ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स इसे एक बेहतरीन मल्टीमीडिया फोन बनाते हैं। और IP69 सर्टिफिकेशन इसे मल्टीमीडिया और ड्यूरेबिलिटी दोनों में दमदार बनाते हैं।
कूलिंग फैन के साथ दमदार परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट एंड ग्रेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) प्रोसेसर दी गयी है, जिसका AnTuTu स्कोर करीब 4.2–4.3 मिलियन तक जाता है। LPDDR5X Ultra Pro RAM टाइप और UFS 4.1 स्टोरेज इसे अल्ट्रा-फास्ट बनाते हैं।
Vivo की eSport Q3 चिप और 59-ब्लेड कूलिंग फैन वाला एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन को ठंडा रखता है। इस फ़ोन में शोल्डर ट्रिगर और 4axis vibration motor (4डी वाइब्रेशन) दिया है। BGMI और COD Mobile जैसे गेम 120fps पर स्मूदली खेले जा सकते हैं। यह स्मार्टफोन OriginOS 6 (Android 16 बेस्ड) पर आ सकता है, जिसमें 5 साल का OS अपडेट और 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल सकता है। WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स इसमें मौजूद है।
कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और लॉन्च डिटेल
फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX-921 OIS मेन सेंसर, 50MP LYT-600 टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल, 100x डिजिटल जूम) और 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा क्वालिटी की बात करें, तो यह दिन और रात दोनों स्थितियों में अच्छे रंगों और डिटेलिंग के साथ बहुत अच्छी तस्वीरें (photos) लेता है। विडियोग्राफी की बात करें तो फ्रंट में 4K 60fps, जबकि रियर कैमरा 4K 60fps के साथ 8K 30fp विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया है।
7400mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और PPS सपोर्ट भी मिल सकता है।
कीमत, कलर और लॉन्च डिटेल
16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 5,699 युआन जो भारत के (करीब ₹74,000) है। भारत और ग्लोबल मार्केट में यह फ़ोन शायद ही आ सकती है, भारत में यह फ़ोन लॉन्च होने पर इसकी कीमत ₹90,000–₹1,00,000 के बीच आ जाती है तो बहुत ही शानदार हो सकती है। यह ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। यह फोन फिलहाल चीन में 4 फरवरी को लॉन्च हो चुकी है,भारत और ग्लोबल मार्केट में यह फ़ोन आने की उम्मीद बहुत कम है। हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
iQOO Z11 Turbo (iQOO 15R) की पूरी स्पेसिफिकेशन, भारत में कीमत और लॉन्च डिटेल्स