iQOO 15R Price in India: Snapdragon 8 Gen 5, 7600mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले

iQOO 15R Price in India: Snapdragon 8 Gen 5, 7600mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ जानिए सभी फीचर्स और कीमत।

IQOO 15R Specifications in Hindi

iQOO 15R Price in India: Snapdragon 8 Gen 5, 7600mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले

दमदार परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

iQOO 15R में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो न सिर्फ पावरफुल है बल्कि थर्मल और स्टेबिलिटी के मामले में भी शानदार है। LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज की वजह से इसका बेस वेरिएंट ही लगभग 30 लाख का AnTuTu स्कोर हासिल कर लेता है, जबकि हाई वेरिएंट में यह स्कोर 3.5 मिलियन तक जा सकता है, जो परफॉर्मेंस के मामले में एक फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन माना जा सकता है। गेमिंग लवर्स के लिए यह फोन खास है, क्योंकि इसमें COD Mobile 144Hz और BGMI 120Hz पर स्मूद गेमप्ले मिलता है।

iQOO 15R Price in India: Snapdragon 8 Gen 5, 7600mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें OriginOS 6 (Android 16) दिया गया है और कंपनी 4 साल के मेजर अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। कनेक्टिविटी के लिए 18 5G बैंड्स, WiFi 7, Bluetooth 6.0, NFC, IR Blaster, साथ ही अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस लॉक भी मौजूद है।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। पतले बेज़ल, 1800 निट्स HBM और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर यूज़ के लिए भी बेहतरीन बनाते हैं।

iQOO 15R Price in India: Snapdragon 8 Gen 5, 7600mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले

YouTube और Netflix पर HDR सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर और IP68/IP69 वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस इसे प्रीमियम फील देते हैं। मेटल फ्रेम और फाइबर-ग्लास बैक के साथ इसका डिजाइन काफी एलिगेंट लगता है। साथ में Schott Xensation Alpha का प्रोटेक्शन दिया गया है।

कैमरा क्वालिटी

iQOO 15R में 50MP Sony LYT-700 (OIS) मेन कैमरा दिया गया है, जो डिटेल्ड और शार्प फोटोज़ क्लिक करता है। इसमें 2x लॉसलेस ज़ूम और 3x मैक्रो शॉट्स की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो iQOO की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे लंबे समय तक बेफिक्र इस्तेमाल किया जा सकता है।

कीमत और कलर ऑप्शन

iQOO 15R दो कलर ऑप्शन Black और Silver में उपलब्ध है।

8GB / 128GB – ₹44,999
12GB / 256GB – ₹47,999
12GB / 512GB – ₹52,999

साथ में Amazon पर ₹4,000 का बैंक ऑफर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: यह लेख ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। इसमें दी गई कीमत समय अनुसार बदल सकती है। खरीदने से पहले आधिकारिक स्रोत से विवरण जांचें।

Spread the love

Leave a Comment