RG Techgyan

iQOO Z11 Turbo (iQOO 15R) की पूरी स्पेसिफिकेशन, भारत में कीमत और लॉन्च डिटेल्स

iQOO Z11 Turbo (iQOO 15R) की पूरी स्पेसिफिकेशन, भारत में कीमत और लॉन्च डिटेल्स

iQOO Z11 Turbo (iQOO 15R) में Snapdragon 8 Gen 5, 200MP कैमरा, 7600mAh बैटरी और 144Hz OLED डिस्प्ले मिलता है। जानिए इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन और भारत में संभावित कीमत।

परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

iQOO Z11 Turbo जिसे भारत में iQOO 15R के नाम से लॉन्च किया जायेगा, जो परफॉर्मेंस के मामले में एक फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन माना जा सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो न सिर्फ पावरफुल है बल्कि थर्मल और स्टेबिलिटी के मामले में भी शानदार है। LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज की वजह से इसका बेस वेरिएंट ही लगभग 30 लाख का AnTuTu स्कोर हासिल कर लेता है, जबकि हाई वेरिएंट में यह स्कोर 31–32 लाख तक जा सकता है।
गेमिंग लवर्स के लिए यह फोन खास है, क्योंकि इसमें COD Mobile 144Hz और BGMI 120Hz पर स्मूद गेमप्ले मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें OriginOS 6 (Android 16) दिया गया है और कंपनी 4–5 साल के मेजर अपडेट्स देने का दावा कर सकती है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR Blaster, साथ ही अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस लॉक भी मौजूद है।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.59-इंच की 1.5K OLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। पतले बेज़ल और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर यूज़ के लिए भी बेहतरीन बनाते हैं। YouTube और Netflix पर HDR सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर, और IP68/IP69 वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस इसे प्रीमियम फील देते हैं। मेटल फ्रेम और फाइबर-ग्लास बैक के साथ इसका डिजाइन काफी एलिगेंट लगता है।

कैमरा क्वालिटी

iQOO Z11 Turbo में 200MP Samsung HP5 OIS मेन कैमरा दिया गया है, जो डिटेल्ड और शार्प फोटोज़ क्लिक करता है। इसमें 2x लॉसलेस ज़ूम और 3x मैक्रो शॉट्स की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो iQOO की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। इसे चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे लंबे समय तक बेफिक्र इस्तेमाल किया जा सकता है।

कीमत और कलर ऑप्शन

इसका बेस वेरिएंट (12GB + 256GB) चीन में 2699 युआन का है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹35,000 बैठता है। इम्पोर्ट और टैक्स मिलाकर भारत में इसकी एक्सपेक्टेड कीमत ₹40,000–₹45,000 हो सकती है। यह फोन White, Blue, Black और Pink चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।

कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है iQOO Z11 Turbo भारत में iQOO 15R के नाम से 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद यह फोन भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकता है।

Read More

Realme Neo 8 (Realme GT 8 Expected) धमाका 2026: 165Hz Display, Snapdragon 8 Gen 5 और 8000mAh बैटरी | कीमत जानें

 

Spread the love
Exit mobile version