OnePlus Turbo 6 की 9000mAh बैटरी और 165Hz स्क्रीन से मचेगा धमाका, भारत में Nord 6 के नाम से एंट्री?

OnePlus Turbo 6 में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर, 9000mAh बैटरी, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। भारत में यह OnePlus Nord 6 के नाम से लॉन्च हो सकता है। जानें संभावित कीमत और फीचर्स

OnePlus Turbo 6 की 9000mAh बैटरी और 165Hz स्क्रीन से मचेगा धमाका, भारत में Nord 6 के नाम से एंट्री?

OnePlus Turbo 6 Specification in Hindi

 परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

Oneplus के इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसका AnTuTu स्कोर लगभग 2.3–2.4 मिलियन आता है। यह LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग बेहद स्मूद होगी। गेमिंग की बात करें तो COD Mobile 144Hz और BGMI 120Hz तक सपोर्ट कर सकता है। इसमें मेन चिप के अलावा दो अतिरिक्त चिप्स (टच रिस्पॉन्स और गेमिंग एन्हांसमेंट) भी मिलते हैं, जिससे लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिलता है।

OnePlus Turbo 6 की 9000mAh बैटरी और 165Hz स्क्रीन से मचेगा धमाका, भारत में Nord 6 के नाम से एंट्री?

सॉफ्टवेयर के तौर पर चीन में ColorOS 16 मिलता है, जबकि भारत में OxygenOS 16 (Android 16 आधारित) आने की उम्मीद है। कंपनी 4 साल OS अपडेट और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है। Connectivity में WiFi 7, Bluetooth 6, NFC, IR Blaster, Face Lock और Optical In-Display Fingerprint सेंसर शामिल हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन

इस फ़ोन में 6.59-इंच 1.5K AMOLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग इसे आंखों के लिए बेहतर बनाते हैं। YouTube और Netflix HDR सपोर्ट भी मिलता है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो लगभग 93% है और बेज़ल काफी पतले हैं।

OnePlus Turbo 6 की 9000mAh बैटरी और 165Hz स्क्रीन से मचेगा धमाका, भारत में Nord 6 के नाम से एंट्री?

बैक पैनल फाइबर ग्लास के साथ Crystal Shield ग्लास प्रोटेक्शन में आता है। साथ ही IP66 से IP69K तक की रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। Stereo Speaker 300% वॉल्यूम मोड और Clear Sound फीचर भी मिलता है।

9000mAh बड़ी बैटरी लाइफ और कैमरा सेटअप

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 9000mAh बैटरी — जो OnePlus की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। एक बार चार्ज करने पर यह 2–2.5 दिन तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए 80W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और Bypass Charging सपोर्ट मिलता है। कैमरा की बात करें तो चीन में 50MP + 2MP सेटअप मिलता है। भारत में 50MP + 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। वीडियो रिकॉर्डिंग: Rear से 4K 60fps और Front से 1080p 30fps।

भारत में संभावित कीमत और कलर ऑप्शन

चीन में 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग ₹27,000) है। भारत में OnePlus का यह फ़ोन OnePlus Nord 6 के नाम से मार्च – अप्रैल में आ सकती जिसकी संभावित कीमत बेस वेरिएंट 8GB + 256GB वाला ₹32,000–₹35,000 के बीच हो सकती है। कलर ऑप्शन: Silver, Black और Green।

अस्वीकरण: यह लेख उपलब्ध लीक्स और संभावित जानकारियों पर आधारित है। आधिकारिक लॉन्च के समय फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन में बदलाव संभव है। कृपया खरीदारी से पहले आधिकारिक जानकारी अवश्य जांचें।

Read More

Realme Neo 8 (Realme GT 8 Expected) धमाका 2026: 165Hz Display, Snapdragon 8 Gen 5 और 8000mAh बैटरी | कीमत जानें

iQOO Z11 Turbo (iQOO 15R) की पूरी स्पेसिफिकेशन, भारत में कीमत और लॉन्च डिटेल्स

Spread the love

Leave a Comment