RG Techgyan

Samsung Galaxy A07 5G: 6000mAh Battery, 120Hz Display और 6 साल Update के साथ दमदार फोन

Samsung Galaxy A07 5G: 6000mAh Battery, 120Hz Display और 6 साल Update के साथ दमदार फोन

Samsung Galaxy A07 5G में 6.7-इंच 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 25W चार्जिंग, 50MP कैमरा और 6 साल का Android अपडेट सपोर्ट मिलता है। जानें कीमत और फीचर्स।

Samsung Galaxy A07 5G : डिस्प्ले और डिजाइन

Samsung Galaxy A07 5G में 6.7 इंच का HD+ IPS LCD वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz Adaptive Refresh Rate को सपोर्ट करता है। इस प्राइस रेंज में 120Hz का स्मूद एक्सपीरियंस इसे खास बनाता है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 5 ग्रेड प्रोटेक्शन मिलता है, जिससे स्क्रैच और हल्की गिरावट से सुरक्षा मिलती है।


500 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ यह फोन आउटडोर में भी अच्छी विज़िबिलिटी देता है और YouTube पर 1440P 60fps वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है।
फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है, जो हल्की रोशनी पड़ने पर कलर शिफ्ट करता है। इसका सिंपल और क्लासिक डिजाइन खासतौर पर Zen-G यूज़र्स को पसंद आ सकता है।
फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, हाइब्रिड सिम स्लॉट और IP54 सर्टिफिकेशन दिया गया है।

परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर और फीचर्स

Samsung Galaxy A07 5G में MediaTek Dimensity 6300 (6nm) प्रोसेसर मिलता है, जिसका AnTuTu स्कोर 4 लाख से ज्यादा है। यह प्रोसेसर डेली यूज़, सोशल मीडिया और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप ओपनिंग और डेटा ट्रांसफर तेज रहता है। BGMI जैसे गेम्स 60fps पर स्मूद खेले जा सकते हैं।


सॉफ्टवेयर के मामले में Samsung इस सेगमेंट में सबसे आगे है। यह फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर काम करता है और कंपनी 6 साल का OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट दे रही है, जो इस कीमत में बहुत बड़ी बात है।
फोन में Samsung Wallet, Knox Security, 12 5G बैंड, Bluetooth 5, USB Type-C 2.0 और Dual Band Wi-Fi जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कैमरा और बैटरी

Samsung Galaxy A07 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। कैमरा नेचुरल कलर और अच्छी डिटेलिंग के साथ फोटो क्लिक करता है। लो-लाइट में भी यह फोन संतुलित परफॉर्मेंस देता है।
पोर्ट्रेट मोड में एज डिटेक्शन अच्छा है, जिससे फोटो सोशल मीडिया के लिए रेडी मिलती हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।


बैटरी की बात करें तो फोन में बड़ी 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो आसानी से एक से डेढ़ दिन का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है और डेली यूज़ में परेशानी नहीं होती।

कीमत और कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy A07 5G दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है।
फोन Light Green, Light Violet और Black तीन आकर्षक रंगों के साथ अमेज़न और ऑफलाइन मार्केट पर उपलब्ध है।

कुल मिलाकर, Samsung Galaxy A07 5G उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा विकल्प है जो बड़ी बैटरी, भरोसेमंद सॉफ्टवेयर, लंबे अपडेट सपोर्ट और संतुलित परफॉर्मेंस वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

अस्वीकरण:

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। कीमत, ऑफ़र व फीचर्स समय के अनुसार बदल सकते हैं। खरीद से पहले आधिकारिक रिटेलर या निर्माता की वेबसाइट पर न्यूनतम विवरण जरूर चेक करें।

Read More

iPhone Air: प्रीमियम स्लिम डिजाइन, 48MP कैमरा और A19 Pro चिप के साथ कीमत, फीचर्स और कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy S25 FE: स्टाइल, परफॉर्मेंस और स्मार्ट प्राइस का बेहतरीन संगम

 

Spread the love
Exit mobile version