ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों की ओर तेजी से शिफ्ट हो रही है। दुनिया भर के ब्रांड्स EV सेगमेंट में नए-नए मॉडल ला रहे हैं और इसी लिस्ट में वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast का नाम भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
हाल ही में कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV VinFast VF 6 पेश की है, जो अपने आकर्षक डिज़ाइन, बेहतरीन रेंज और आधुनिक फीचर्स के कारण चर्चा में है।
डिजाइन और स्टाइल
VF 6 का लुक पहली नजर में ही लोगों को आकर्षित कर लेता है। इसका एक्सटीरियर फ्यूचरिस्टिक डिजाइन पर बेस्ड है, जिसमें शार्प LED हेडलाइट्स, फ्रंट में V-शेप DRL और बैक में LED टेलगेट के साथ सिग्नेचर V-शेप लोगो बहुत शानदार दिखते हैं। दमदार बॉडी लैंग्वेज और 18-इंच अलॉय व्हील्स इसे और भी स्पोर्टी बनाते हैं। कॉम्पैक्ट SUV होने के बावजूद इसका प्रीमियम और पावरफुल अपील साफ नजर आता है।
Vinfast VF 6 की इंटीरियर, फीचर्स और सेफ्टी
VinFast VF 6 का केबिन स्मार्ट और मॉडर्न टच के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें 12.9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक ही स्क्रीन में जोड़े गए हैं। केबिन में मिनिमलिस्टिक लेआउट और प्रीमियम मटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5 लोगों के बैठने की सुविधा है और बूट स्पेस भी डिसेंट है। ड्राइविंग के लिए 2 मोड – Eco और Normal मिलते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto, वॉयस असिस्टेंट और OTA अपडेट सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो VF 6 में 6 एयरबैग्स, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसी खूबियां मिलती हैं। साथ ही 360° कैमरा, आगे-पीछे डिस्क ब्रेक, 4 फ्रंट और 4 बैक पार्किंग सेंसर और ADAS कैमरा इसे फैमिली-फ्रेंडली और सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं।
परफॉर्मेंस और रेंज
VinFast VF 6 खासतौर पर शहरी ड्राइविंग और लंबी दूरी दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें दो वेरिएंट मिलते हैं – Eco और Plus। Eco वेरिएंट की बैटरी रेंज लगभग 468 किलोमीटर है, जबकि Plus वेरिएंट लगभग 463 किलोमीटर की रेंज देता है। दोनों वेरिएंट सिंगल मोटर से लैस हैं। Plus वेरिएंट ज्यादा पावरफुल है, जिसमें 201 hp पावर और 310 Nm टॉर्क मिलता है। यह SUV 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 8.9 सेकंड में पकड़ सकती है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 59.6 kWh बैटरी दी गई है। DC फास्ट चार्जिंग से इसे 10% से 70% तक चार्ज करने में लगभग 35 मिनट लगते हैं, जबकि 7.2kW AC चार्जर से इसे पूरी तरह चार्ज होने में 7-8 घंटे का समय लगता है।
कीमत और उपलब्धता
VinFast VF 6 तीन वेरिएंट्स और छः कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत ₹16.49 लाख से ₹18.29 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
- VF 6 Earth – ₹16.49 लाख
- VF 6 Wind – ₹17.79 लाख
- VF 6 Wind Infinity – ₹18.29 लाख
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी साझा करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई कीमतें और फीचर्स समय व स्थान अनुसार बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले आधिकारिक वेबसाइट या शोरूम से विवरण ज़रूर जांच लें।
Honda Elevate: 1498cc का पावरफुल इंजन, 16.92 kmpl माइलेज, कीमत ₹11.91 लाख से शुरू
