RG Techgyan

दुनिया का पहला 10001mAh बैटरी फोन! Realme P4 Power में 80W चार्जिंग और दमदार फीचर्स

दुनिया का पहला 10001mAh बैटरी फोन! Realme P4 Power में 80W चार्जिंग और दमदार फीचर्स

Realme ने स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा दावा करते हुए Realme P4 Power को लॉन्च किया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो बैटरी बैकअप को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 10001mAh की बैटरी दी गई है, जो न सिर्फ लंबे समय तक चलती है बल्कि सेफ्टी और रिलायबिलिटी के मामले में भी नया स्टैंडर्ड सेट करती है।

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Realme P4 Power में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। क्वाड कर्व डिजाइन और बेहद पतले बेज़ेल्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। 1800 nits HBM और 6500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ यह फोन YouTube और Netflix पर HDR कंटेंट को शानदार तरीके से हैंडल करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है।

डिज़ाइन की बात करें तो बैक और फ्रेम प्लास्टिक मटीरियल के हैं, लेकिन मैट फिनिश और ट्रांसपेरेंट-लुक इसे अलग पहचान देते हैं। IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित बनाते हैं।

बैटरी और चार्जिंग (फोन का असली हथियार)

Realme P4 Power की सबसे बड़ी USP इसकी 10001mAh की बैटरी है। यह बैटरी उन लोगों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है जो दिनभर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या हैवी यूज़ करते हैं। नॉर्मल इस्तेमाल में यह फोन आराम से दो दिन से ज्यादा चल सकता है। यह बैटरी TÜV Rheinland 5-Star Certified है और Military Grade Shock Test पास कर चुकी है। Realme ने इसमें Five-Layer Battery Safety Architecture दी है, जिससे ओवरहीटिंग और बैटरी फेलियर का रिस्क बेहद कम हो जाता है।

सबसे बड़ा और यूनिक दावा यह है कि अगर 4 साल के अंदर बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत तक गिरती है, तो Realme बैटरी को फ्री ऑफ कॉस्ट रिप्लेस करेगा। यह फीचर इस सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलता है। चार्जिंग के लिए फोन में 80W फास्ट वायर्ड चार्जर दिया गया है, जो सिर्फ 36 मिनट में 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर देता है। इतना ही नहीं, यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे आप दूसरे फोन या गैजेट भी चार्ज कर सकते हैं।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसका AnTuTu स्कोर 10 लाख से ज्यादा है। LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ परफॉर्मेंस स्मूथ रहती है और BGMI जैसे गेम 90Hz पर आसानी से खेले जा सकते हैं। यह फोन Realme UI 7 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी 3 साल का OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

कैमरा, कीमत और कलर ऑप्शन

फोन में 50MP Sony IMX882 OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर से 4K 30fps और फ्रंट से 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

कीमत की बात करें तो 8GB+128GB वेरिएंट 25,999 रुपये का है, जो बैंक ऑफर लगाकर 2,000 रुपये कि डिस्काउंट के बाद 23,999 रुपये में मिल रहा है। अन्य वेरिएंट 27,999 और 30,999 रुपये में आते हैं और यह फ़ोन फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध है। फोन Silver, Orange और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Read More

Realme Neo 8 (Realme GT 8 Expected) धमाका 2026: 165Hz Display, Snapdragon 8 Gen 5 और 8000mAh बैटरी | कीमत जानें

iQOO Z11 Turbo (iQOO 15R) की पूरी स्पेसिफिकेशन, भारत में कीमत और लॉन्च डिटेल्स

Spread the love
Exit mobile version