Redmi Turbo 5 (Poco X8 Pro) में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट, 7560mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है। जानिए इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और भारत में संभावित कीमत।

Redmi Turbo 5 (Poco X8 Pro) specifications in Hindi
Redmi Turbo 5, जिसे भारत और ग्लोबल मार्केट में Poco X8 Pro के नाम से जल्द ही लॉन्च किया जायेगा, अपने प्रीमियम डिस्प्ले और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस की वजह से काफी चर्चा में है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 3840Hz PWM डिमिंग और 12-bit M10 पैनल को सपोर्ट करता है। बेहद पतले बेज़ल और चिन इसे फ्लैगशिप जैसा लुक देते हैं।

फोन में मेटल फ्रेम, बैक साइड पर फाइबर ग्लास और फ्रंट में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है, जिससे इसकी ड्यूरेबिलिटी काफी मजबूत हो जाती है। डिस्प्ले पर Dolby Vision, HDR10+ और HDR Vivid सपोर्ट मिलता है, जिससे कलर्स ज्यादा ब्राइट और सैचुरेटेड दिखाई देते हैं। साथ में दिए गए स्टीरियो स्पीकर्स इसे एक बेहतरीन मल्टीमीडिया फोन बनाते हैं। कैमरा रिंग में मौजूद कलर-चेंजिंग LED लाइट नोटिफिकेशन के लिए काफी उपयोगी है। IP66 से IP69K तक की रेटिंग इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।
दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 2.1–2.2 मिलियन AnTuTu स्कोर हासिल करता है। फोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे परफॉर्मेंस बेहद स्मूद रहती है। रियल-वर्ल्ड गेमिंग में COD Mobile को 120FPS पर आसानी से खेला जा सकता है। यह स्मार्टफोन Xiaomi के HyperOS 3 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है, जिसमें 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।
कैमरा, बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन में 50MP Sony IMX882 OIS मेन कैमरा दिया गया है, जो डीसेंट फोटो और स्टेबल वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरा से 4K 60FPS और फ्रंट से 1080p 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है। इसमें 7560mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और लगभग 1 घंटा 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग और PPS सपोर्ट भी मिलता है।
कीमत और कलर ऑप्शन
चीन में इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 1999 युआन (लगभग ₹26,000) में आता है। भारत में Poco X8 Pro को 8GB + 256GB बेस वेरिएंट के साथ ₹25,000 से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन White, Black और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
निष्कर्ष
अगर आपके लिए परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, मल्टीमीडिया और बैटरी सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, तो आप Poco X8 Pro के लिए रुक सकते है। जो जल्द ही भारत में लांच होगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। भारतीय बाजार में बताई गई कीमत और लॉन्च तारीख अनुमानित हैं। वास्तविक मूल्य और उपलब्धता Xiaomi की आधिकारिक घोषणा पर निर्भर करेगी।
Vivo X300 Pro Launch: Android का वो कैमरा फोन जो iPhone को दे रहा सीधी टक्कर